गांधीनगर वार्ड में हुआ रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Apr 5, 2024 - 21:38
 0  226
गांधीनगर वार्ड में हुआ रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड स्थित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम के प्रांगण में गुरुवार को वार्ड सभासद शबनम बानो पत्नी मो. वसीम तथा सामजसेवी मोहम्मद हासिम के द्वारा गुरुवार को रमजान-उल-मुबारक के 24 वें रोजा के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहाँ तपती दुपहरी में करीब 15 घंटे रोजा रखने वाले दर्जनों रोजेदार उपस्थित होकर रोजा इफ्तार किये । रोजा इफ्तार में शामिल कस्बे की गौसिया जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इमरान ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआएं मांगी। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजूर्ग, नौजवान व बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की, साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल भी शामिल हुए । मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया । वहीं मौलाना अब्दुर्रहमान अशरफी ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। सामजसेवी मोहम्मद हासिम ने बताया कि माहे रमजान में इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है और साथ ही शिकवे गिले भी दूर हो जाते हैं । इस अवसर पर मोहय्यद्दीन,शाह आलम,जलालुद्दीन, मो. खलील,मो. याकूब,अब्दुल वहाब,इस्राइल,वकील सिद्दीकी,बेलाल अहमद,मो. हसन,मो. जलील,इस्तियाक अहमद,नियाज अहमद,मो. इसहाक,मोहम्मद अकरम,फखरुद्दीन,सूफियान,इमरान,सगीर अहमद,मो. आसिफ,मो.साकिब आदि दर्जनों रोजेदारों के साथ ही अमरेश पाल,अतुल पाल,रितेश पाल,भोलू पाल,उमेश पाल,अभिषेक पाल भी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow