बरगदवा पांडेय में फिर हुई चोरी,रात्रि गस्त पर उठे सवाल

Dec 18, 2023 - 16:04
 0  1019
बरगदवा पांडेय में फिर हुई चोरी,रात्रि गस्त पर उठे सवाल
घायल समुंदरा देवी

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौकी से महज 1.5 किलोमीटर दूर पर स्थित बरगदवा पाण्डेय गांव में एक चोरों ने घर में घुसकर मकान में रखा लाखों का जेवरात व नकदी समेत स्कूल बैग चुरा लिया , चोरी के दौरान ही नींद से जागी महिला पर रॉड से प्रहार कर घायल कर भाग निकले । जानकारी के मुताबिक बरगदवा निवासी प्रहलाद के मकान में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया और मकान में रखे एक बक्से में रखा प्रह्लाद की बहू के बेसकीमती जेवरात सहित बच्चों का स्कूली बैग व 6 सौ रुपया भी चुरा ले गए । प्रहलाद की पत्नी समुंदरा देवी ने बताया कि अचानक घर में किसी के चलने की आहट मिली तो नींद खुल गई और जोर जोर से शोर मचाने लगी । महिला की आवाज सुनते ही चोर ने उनपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया जिससे मैं घायल हो गई । स्वजन स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराकर घर वापस ले आये । पुलिस की रात्रि गस्त को लेकर चर्चा है कि इस गांव में न ही पुलिस और न ही चौकीदार ही रात्रि में पहरा देते हैं। जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow