सड़क हादसे में 9वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
सुग्रीम INewsUP
महुली, संत कबीर नगर । महुली थाना क्षेत्र के कुशहवा बाजार में रविवार की शाम सब्जी खरीद कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाथनगर में लोगों ने दाखिल करवाया पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की मृत्यु की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। महुली थाना के छितही गांव निवासी 16 वर्षीय इरशाद कक्षा 9वीं का छात्र था, वह पिता इश्तियाक अहमद के कहने पर रविवार को एक व्यक्ति के साथ बाइक से कुशवाहा बाजार से सब्जी खरीद कर घर वापस आ रहे थे। वह शाम के करीब साढ़े चार बजे बजे पेट्रोल पंप के समीप स्थित मोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे इरशाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं। उसके पहले चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए सीएससी नाथनगर में दाखिल कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की इसकी सूचना मृतक के परिवार के सदस्यों को दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक व ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करने में पुलिस लगी है। तहरीर मिलने पर आगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मृतक इरशाद, के पिता इश्तियाक, अहमद दोनों आंख से दिव्यांग है। उनके बड़े बेटे एजाज अहमद, मुंबई में मजदूरी करते हैं। दूसरे नंबर का बेटा इरशाद, घर पर रहकर पढ़ाई के साथ ही मां अंजुम, व परिवार के अन्य सदस्यों की सेवा करता था। जबकि तीसरा पांच वर्षीय बेटा नौशाद, है। माता-पिता छोटे भाई व परिवार के अन्य सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग इन्हें सांत्वना देने में लग रहे। लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।
What's Your Reaction?

