पुलिस ने डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 पुरुष व 30 महिलाएं गिरफ्तार

Jan 3, 2026 - 23:01
 0  88
पुलिस ने डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 पुरुष व 30 महिलाएं गिरफ्तार

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP.

 गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पुलिस को डकैती व चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से डकैती और चोरी की योजना बना रहे एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 पुरुष अभियुक्तों व 30 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक महिला बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से डकैती व लूट की घटनाओं में प्रयोग किए जाने वाले कई खतरनाक एवं भय पैदा करने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बरामद सामान में 05 अदद पेचकश, 05 अदद चाकू, 04 रबर के नकली सांप, 05 रबर की नकली छिपकली, 01 अदद झांग भटकुईयां तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन शामिल है। *भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाते थे निशाना* पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह गोरखपुर तथा आसपास के जनपदों के धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और मेलों में सक्रिय रहता था। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर गिरोह की महिला सदस्य महिलाओं के पास पहुंच जाती थीं और मौके का फायदा उठाकर चैन स्नैचिंग, चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देती थीं। विरोध करने पर चाकू अथवा पेचकश दिखाकर भय पैदा किया जाता था। डर फैलाने के लिए नकली सांप-छिपकली का प्रयोग अभियुक्तों द्वारा महिलाओं का ध्यान भटकाने और डराने के लिए रबर के नकली सांप व छिपकली का इस्तेमाल किया जाता था। अचानक इन्हें शरीर या कपड़ों पर डाल दिया जाता था, जिससे पीड़िता घबरा जाती और उसी अफरातफरी में गिरोह के सदस्य आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर लेते थे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow