लटक रहे विद्युत तारों से खुटहन जैसी घटना का डर, अप्रत्याशित कटौती बनी मुसीबत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । विद्युत वितरण उपकेंद्र देईसांड़ के अधीन संचालित गांवों व वार्डों में लटक रहे जर्जर तार खुटहन जैसी घटना की पुनरावृत्ति कर सकते हैं । जिसको लेकर लोग डरे व सहमे हुए हैं । वहीं रात दिन अप्रत्याशित कटौती भी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बना हुआ है । जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के महथा,खरका, देवकली,अमरौना,मखदूमपुर तथा बानपुर,भगवत पट्टी,सूरापार के टीकरी कंचनी आदि गांवों व सीवानों में जर्जर विद्युत तार जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लटक रहे हैं । तो वहीं बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर व शंकर नगर तथा पटेल नगर आदि वार्डों में लटक रहा विद्युत तार हाथ उठाकर आसानी से छुआ जा सकता है । ऐसे में ट्रैक्टर ट्राली या पिकप पर सामान लादकर तारों के नीचे से गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता है । सभासद दिनेश कुमार,अनवर शाह,जगदम्बा शुक्ला,शरद कुमार आदि ने बताया कि लटकते हुए जर्जर तारों के चलते खेती किसानी नहीं हो पा रही हैं । उपखंड अधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि 10 से 12 जून या तीन दिनों तक नगरपंचायत में एचटी तार के बदलने का काम गुरुवार को अंतिम चरण में रहा । तो वहीं लो वोल्टेज के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जहां टांसफार्मर तीन फेश व शर्किट सिंगल व डबल बना हुआ है वहीं लो बोल्टेज की समस्या आ रही है । कंडक्टर बदला जा रहा है और एबीसी तार लगाए जा रहे हैं सीघ्र ही लो बोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी ।
What's Your Reaction?

