रुधौली विधानसभा की सियासत में मनोज कुमार चौधरी की एंट्री,सांसद से मिले
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । रुधौली विधानसभा क्षेत्र के पिपरपाती खुर्द निवासी एवं व्यवसायी मनोज चौधरी समाजवादी पार्टी बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी से मुलाकात करने बस्ती पहुंचे। इस मुलाकात को रुधौली विधानसभा की राजनीति में अहम माना जा रहा है। चांदनी चौधरी रुधौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय तैयारियां कर रही हैं। पार्टी नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट वा सांसद से भेट यह दर्शाती है कि आने वाले समय में राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद चौधरी मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में चांदनी चौधरी की सक्रियता और अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।हालांकि, इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान प्रतिनिधि गिरजाशंकर गौड़ वा अन्य सहयोगी मौजूद रहे l
What's Your Reaction?

