वाहन चेकिंग के दौरान अवैध पिस्तौल के साथ एक धराया

Oct 2, 2025 - 10:47
 0  39
वाहन चेकिंग के दौरान अवैध पिस्तौल के साथ एक धराया

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

 गोरखपुर । दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर गोरखपुर जिले की पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट मोड में है जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि त्यौहार में कोई अराजक तत्व किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न करें। एसएसपी राजकरन नैयर के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में तिवारीपुर पुलिस सूरजकुंड के पास चेकिंग कर रही थी की इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा मिला है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आर्म्स एक्ट में चालान करके न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सूर्यविहार चौकी इंचार्ज अर्जुन पटेल, हेड कांस्टेबल मुद्रत शर्मा, कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow