पुलिस के हत्थे चढ़े वारंटियों को भेजा न्यायालय
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया । प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के बहादुरपुर निवासी आशीष,नेवारी गांव निवासी बल्ली,दुबौली खुर्द निवासी राम अचल व बानपुर निवासी धर्मदेव तथा समसपुर निवासी विनोद समेत पांच वारंटियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक लालगंज समेत उपनिरीक्षक अनस अख्तर, बृजमोहन सिंह,शैलेन्द्र सिंह, मोहन लाल चौधरी, देवी शरण यादव तथा मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र यादव ,अमरजीत यादव तथा आरक्षी आकाश शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

