मखदुमपुर व शोभनपार गो आश्रय केंद्र का नोडल अफसर ने किया निरीक्षण
ठंड से बचाव के लिए गोवंशों को खिलाएं पौष्टिक आहार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व गो संरक्षण अभियान की नोडल रेखा गुप्ता सोमवार को मखदुमपुर, शोभनपार में आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। जबकि बीडीओ राजेश सिंह ने सिरौता गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोवंशों को ठंड से बचाव करने और पौष्टिक आहार देने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी रेखा गुप्ता मखदुमपुर व सोभनपार आश्रय स्थल पहुंचीं, उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ल को निर्देश दिया कि गोवंशों को पर्याप्त पौष्टिक आहार व कार्बोहाइड्रेट दें। ताकि ठंड से उनका बचाव हो सके। पीने का स्वच्छ पानी गुनगुना कर पिलाएं। टीन शेड को तिरपाल से ढककर रखें ताकि शीत लहर अंदर न आ पाए ।
What's Your Reaction?

