जानें, एसडीएम ने क्यों की हाईवे के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर एसडीएम गुलाब चंद्र ने जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मरहा गोटवा, रिठिया,दुबखरा, फुटहिया, पटेल चौक,महुडर बाईपास, मरवटिया बाईपास, अमौली,परसा जाफर,खजौला, नारियांव,मुजहना व परसा हज्जाम सहित दर्जनभर से अधिक पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया तथा शौचालय, साफ सफाई,हवा,पानी तथा स्टॉक उपलब्धता का जायजा लिया । वहीं निरीक्षण के दौरान हाइवे के दुबखरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर खामियाँ मिलने पर 24 घण्टे में सुधारने का निर्देश दिया । सदर एसडीएम ममंगलवार को शहर से सटे फुटहिया स्थित उमंग चौधरी पेट्रोल पंप पहुंचे जहां उन्होंने शौचालय,स्वच्छ पेयजल, हवा तथा परिसर की साफ सफाई का हाल जाना और इसके बाद एक एक कर प्रभा फिलिंग स्टेशन, हाइवे के दुबखरा स्थित एसजेएस फिलिंग स्टेशन, विकास पेट्रोल पंप, हिंदुस्तान आटोमोबाइल फिलिंग स्टेशन सहित दर्जनभर से अधिक पेट्रोल पंप की छापेमारी कर निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया । हिंदुस्तान पेट्रोल पंप परिसर की साफ सफाई से असंतुष्ट एसडीएम ने 24 घण्टे में साफ सफाई कराने का निर्देश देते हुए दोबारा कमियाँ मिलने पर जुर्माने की चेतावनी दी । एसडीएम सदर ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में जनसमान्य के लिए पेट्रोल पंप के शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा साफ सफाई का होना अति आवश्यक है । ऐसे में राम भक्तों की सुविधओं के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित कर लगातार जांच पड़ताल की जा रही है । इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार,अनुराग व सत्येंद्र सहित नगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

