यज्ञ की रक्षा हेतु मुनि विश्वामित्र ने मांगे राम लक्ष्मण
ज्ञान द्विवेदी INewsUP
कलवारी बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के शिव मंदिर खखोड़ा में चल रही राम लीला में कलाकारो ने मुनि आगमन, ताड़का वध की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि मुनि विश्वामित्र मारीच, सुवाहु आदि राक्षसो द्वारा बार बार यज्ञ विध्वंस होने से आहत होकर राम लक्ष्मण को मांगने अयोध्या पंहुचे। राजा दशरथ से जब राक्षसो से यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को मांगा तो उन्होने उनके बाल अवस्था को देखते हुए देने से मना कर दिया। गुरू वशिष्ठ ने जगत कल्याण हेतु मुनि विश्वामित्र द्वारा किये जा रहे यज्ञ को पूर्ण कराने में सहयोग के साथ साथ राम लक्ष्मण को उनसे अनेक प्रकार की शस्त्र विद्या प्राप्त होगी तब राजा ने उन्हे सौपा। विश्वामित्र आश्रम बक्सर जाते समय रास्ते में राम ने राक्षसी ताड़का का वध कर दिया। आश्रम पंहुचने पर मुनि द्वारा यज्ञ प्रारम्भ किया जिसे विध्वंस करने के लिए पंहुचे राक्षसो सुवाहु आदि का वध करने के साथ साथ मारीच को बिना फर वाण मार सौ योजन दूर फेंक दिया। यज्ञ पूर्ण होने के बाद राजा जनक के निमंत्रण पर धनुष यज्ञ महोत्सव देखने के लिए जनकपुर जाते समय राम ने अपने चरण रज से अहिल्या का उद्धार किया। इस मौके पर प्रदीप चौबे, हरिश्चन्द्र, रमेश, श्याम पांडेय, जीतेन्द्र, रामनिरंजन, अरूण कुमार, संदीप, हर्षित, हरिओम आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

