मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एसडीएम ने दिलाई शपथ

Jan 25, 2024 - 00:31
 0  30
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर एसडीएम ने दिलाई शपथ

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के कैंम्पियरगंज तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम अमित जायसवाल ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापारियों एवं कर्मचारी को शपथ दिलाई ।इससे पहले उपजिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जो मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। यह दायित्व है कि वह मजबूत राष्ट्र निर्माण हेतु अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदाता बनने हेतु जागरूक करते हुए उन्हें मतदान का महत्व समझाएं।इस अवसर पर रजिस्टार प्रेम नारायण, नायब तहसीलदार शिव कुमार श्रीवास्तव,स्टीनो बाबू सिकन्दर कुमार वी0आर0 सी0 अरविंद एवं जय प्रकाश उर्फ गंजू वर्मा ब्यपार मण्डल महामंत्री,सभासद सनी जायसवाल,सभासद मोहम्मद गुलाम,व्यापार मंडल के अध्यक्ष केशरी वर्मा सहित व्यापारियों को मतदान के बारीकियों को समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बनने को कहा गया।और वहा पर कर्मचारियों और व्यापारियों एवं तहसील के कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow