ब्लड कैंसर पीड़ित मासूम को 5 मिनट नदी में डुबोया,मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
हरिद्वार । तंत्र मंत्र के जरिये बड़े चमत्कार की आस में एक महिला ने ब्लड कैंसर से पीड़ित अपनी बहन के 7 वर्षीय बेटे रवि को गंगा नदी में करीब पांच मिनट तक डुबोये रखा जिससे उसकी मौत हो गई । चौंकाने वाली बात तो ये है कि जब उसकी मौत हुई तो मासूम की माँ भी सामने खड़ी थी और वह बदहवास होकर वहीं गिर गई, । हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में ये सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । महिला ने मासूम को करीब पांच मिनट तक गंगा जी में डुबोये रखा जिससे उसकी मौत हो गई । स्थानीय पुलिस मासूम की समेत आरोपियों व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ।
What's Your Reaction?

