एक एक वोट राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-एडीजी जोन

Jan 24, 2024 - 22:13
 0  18
एक एक वोट राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-एडीजी जोन

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को एडीजी जोन डॉ. के.एस प्रताप कुमार द्वारा जोन कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई, "हम लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें । एडीजी जोन ने कहा की मतदाता दिवस भारत के हर नागरिक के लिए अहम है,मतदाता दिवस के दिन भारत के मतदाताओं का एक एक वोट राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, अपने राष्ट्र के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति का मत ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है,हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है, देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow