ट्रक के चपेट में आने से वृद्ध की मौत
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा, बस्ती । कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर पूरब स्थित संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली कस्बा स्थित सेन्ट्रल बैंक के सामने एक 70 वर्षीय वृध्द ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुँची पुलिस घायल वृध्द को सीएचसी मलौली ले गई जहाँ चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया म जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चन्दौली माफी निवासी पूर्णमासी पुत्र अवतार मंगलवार को अपने घर से पौली स्थित सेन्ट्रलबैक रोसया बाजार मे बैंक खाते मे रुपए की जानकारी लेने पहुँचे। एकाउंट मे पैसे की जानकारी लेकर सडक पार करने लगे। की तेज गति से आ रहे ट्रक कि चपेट मे आकर गिर गये। और गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस सीएचसी मलौली ले गई । जहाँ जाचोपरान्त डाक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया। जिसकी सूचना चौकी प्रभारी पौली अमित कुमार चतुर्वेदी को हुई तो अपने हमराही सिपाहियों के साथ तेज गति से भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए दौड़ा लिए जिसे आगे धनघटा से पहले पकड़ लिय।
What's Your Reaction?

