रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोत्सव,सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन
ग्रामीण इलाकों में मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी,बस्ती । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुई । जहां सिर्फ भारत वर्ष के कोने कोने में ही नहीं अपितु विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने शिरकत की । इसी क्रम में बस्ती जिले के हर्रैया,मखौड़ा, कप्तानगंज,बनकटी,विक्रमजोत,परसरामपुर, कुदरहा सहित विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में तमाम मंदिरों को सजाया गया तथा मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बा,देईसांड़,पक्कवा बाजार, महादेवा,डेल्हापार, पाकरडाड़, नेवारी, सूरापार आदि दर्जनों गांवों से जुलूस निकालकर भ्रमण किया गया तथा जय श्री राम के गगन भेदी नारे के साथ तमाम मंदिरों व कस्बों में भण्डारे का आयोजन किया गया और खुशियां मनाई गई । बनकटी कस्बा में स्थित शिवमंदिर पर नारायण पाल व चन्दन पाल के नेतृत्व,प्राचीन काली मंदिर पर घनश्याम सोनी व प्रकाश गौतम के नेतृत्व में सुन्दर कांड का पाठ व मंदिरों तथा घरों को दीपक की रोशनी से प्रकाशमान किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया । वहीं बनकटी कस्बा में सूरज अग्रहरी,अभिषेक पाल आदि के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया जहां करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर डॉ. अनिल मौर्य,शिवकुमार पाल उर्फ पप्पू पाल,उमेश पाल,भोलू पाल,मोनू पाल,सुशील अग्रहरी,हरिशंकर मौर्य,निखिल पाल,दुर्गेश अग्रहरी, अजय अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, विनोद अग्रहरी आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

