बाघापार व बखरिया में लगा ग्राम चौपाल, दी योजनाओं की जानकारी
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास क्षेत्र बाघापार व बखरिया में ग्राम चौपाल का आयोजन कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा की गई । एडीओ आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चौपाल में मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ पात्रों को दिलाने तथा स्वयं की समस्याओं से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया ।चौपाल में पीएम आवास,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,विकलांगता पेंशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि,विकलांग आवास जैसी तमाम योजनाओं को लेकर जागरूक किया । योजना का लाभ न पाने वालों को पीएम किसान निधि खाते का केवाईसी करवाने तथा उसके साथ एनपीसीआई होना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवागत खण्ड विकास अधिकारी भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपना विचार व्यक्त किया तथा पहले पहले पाओ की बात कही । वहीं उन्होने आयुष्मान कार्ड से संबंधित लाभ के बारे में भी चर्चा किया । इस अवसर पर सुरेंद्र शुक्ला कोटेदार चंद्रभूषण शुक्ला, बखरिया कोटेदार शिव शंकर मिश्रा, ग्राम प्रधान बखरिया जितेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाघापर पप्पू यादव,रामनिवास कनौजिया, सभाजीत यादव,पंचायत सहायक बखरिया सुनीता,अनीता, बबीता, किस्मत, रागिनी, सुमित्रा,कौशल्या, सुगना तमाम महिलाएं उपस्थित रही
What's Your Reaction?

