सीएमओ ने सीडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Jan 6, 2024 - 09:27
 0  142
सीएमओ ने सीडीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, मंडलायुक्त को सौंपा सामूहिक इस्तीफा
अस्पताल में एसीएमओ एएन त्रिगुण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस दुबे ने शुक्रवार को आयुष्मान भारत की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी   सीएस जयदेव पर गाली देने का आरोप लगाते हुए 14 प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सहित सामूहिक इस्तीफा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को सौंप दिया । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीडीओ सीएस जयदेव स्वास्थ्य महकमे के मुखिया सीएमओ के सहित कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकर कर रहे थे, इस दौरान बैठक में सीएमओ के साथ एसीएमओ एएन त्रिगुण भी मौजूद थे । इस दौरान सीडीओ ने दुबौलिया, रुधौली, बनकटी,भानपुर,कुदरहा, बहादुरपुर,हर्रैया सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन क्षेत्रों के आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रगति के बारे में पूछताछ करने के दौरान गुस्साए सीडीओ ने गालियां देना शुरू कर दिया । गाली गलौज से आहत एसीएमओ त्रिगुण काफी आहत हुए जिससे उन्हें माईनर हार्ट अटैक आ गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है । जिले के एक बड़े अधिकारी द्वारा एक विभाग के मुखिया के साथ ऐसा बरताव जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । सीडीओ द्वारा अपमानित होने के विरोध में सीएमओ सहित सभी एमओआईसी ने मण्डलायुक्त से मिलकर सामूहिक त्याग पत्र सौंप दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow