घटनाओं का पर्दाफाश करने में मददगार बनेगी तीसरी आंख-एसओ लालगंज

Jan 6, 2024 - 11:11
 0  109
घटनाओं का पर्दाफाश करने में मददगार बनेगी तीसरी आंख-एसओ लालगंज
दुकानदार पंकज को सम्मानित करते थानेदार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

लालगंज बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार बाजार में गुरुवार को एक मोबाइल शॉप के संचालक ने दो सीसीटीवी कैमरा लगवाया है ।कैमरा लगने से पुलिस प्रशासन को थानाक्षेत्र क्षेत्र में होने वाली चोरी,छिनैती,मारपीट व मार्ग दुर्घटनाओं सहित विभिन्न मामलों का पर्दाफाश करने में सहायता मिलेगी । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कैमरा लगवाने वाले दुकान संचालक दौलतपुर गाँव निवासी पंकज कुमार को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए बताया कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत हर घर कैमरा अभियान में सीसीटीवी कैमरा लगने से घटनाओं का सीघ्र पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी, वहीं कैमरा लगाने में सहयोग करने पर बानपुर,महसों,महादेवा,लालगंज,बनकटी व रौतापार आदि चौराहे कस्बों के व्यवसाईयों के सहयोग से कैमरा लगाने पर उन्हें सम्मानित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow