सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका

Dec 26, 2023 - 01:35
 0  121
सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका
सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका

सूरज मिश्रा INewsUP

 बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा में ग्राम प्रधान द्वारा करवाए जा रहे निर्माणाधीन सड़क (मिट्टी/चकरोड पटाई) को ग्रामीणों ने रोक दिया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी । जानकारी के मुताबिक बनकटी विकास खण्ड के बेहिल ग्राम पंचायत के प्रधान राधेश्याम खलिहान की जमीन में जेसीबी से नई सड़क का निर्माण कार्य करवा रहे थे । जेसीबी से सड़क का काम होता देख ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर सूचिना किया । मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और पैमाईस कराने के बाद नई सड़क के निर्माण कराने की बात कही । ग्रामीणों का इस सन्दर्भ में ग्राम प्रधान से पूछा गया तो उन्हों ने कहा कि यह गांव का सार्वजनिक रास्ता नक्शे में है जिसपर गांव के कन्हैया यादव द्वारा विगत कई वर्षों से कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर गांव के लेखपाल द्वारा 115 सी की कार्यवाही की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow