अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,दो गम्भीर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी, बस्ती । महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बे में सोमवार की रात देईसांड की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि चालक को मामूली चोट आई है । सूचना पाकर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने छतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गए और घायलों को अस्पताल भेजवाया । संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत थवईपार गाँव निवासी आकाश गोंड पुत्र महेंद्र गोंड व कानपुर जिले के किदवई नगर निवासी नमन द्विवेदी पुत्र मनीष द्विवेदी रात करीब 9:30 महुली मार्ग के देईसांड होते हुए बस्ती की तरफ जा रहे थे, जैसे ही बनकटी कस्बे से धुसनाखोर गांव को जाने वाली मोड़ के सामने पहुंचे कि कार अनियंत्रित हो गई और कस्बे के संतोष वस्त्रालय के सामने स्थित एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए जबकि चालक को मामूली चोट आई है ।
What's Your Reaction?

