रिहायशी छप्पर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

Apr 5, 2024 - 21:33
 0  53
रिहायशी छप्पर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के उजियानपुर गांव में गुरुवार की रात मे रिहायसी झोपडी मे अज्ञात कारण से आग लगने से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। जिसमे बधी एक भैस भी गंभीर रूप से झुलस गयी। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी राम सिंह पुत्र राम जनक रोज की तरह रात मे खाना खाने बाद स्वजनों के साथ सो रहे थे। देर रात राम सिंह के माता की नीद खुली तो देखा कि छप्पर धू-धू कर जल रहा है। फिर शोर मचाने लगी। स्वजन व ग्रामीण आग बुझाने में छूट गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन घर का घरेलू सामान, साइकिल, अनाज, भूसा व अन्य सामान जल कर खाक हो गया। बगल में बधी भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गयी। आग बुझाने के बाद पड़ोसियों ने राहत की सांस ली। लेखपाल अनिल कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow