प्रधान को भारी पड़ रहा बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाना

Feb 17, 2024 - 17:57
 0  95
प्रधान को भारी पड़ रहा बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाना

सरताज आलम INewsUP

कलवारी बस्ती । कलवारी थाने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया बुजुर्ग में राजस्व टीम द्वारा चिन्हित बंजर भूमि पर अतिक्रमण हटवाना ग्राम प्रधान मीना यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि लवकुश यादव के लिए भारी पड़ रहा है । आपको बता दें कि दिनांक - 10-02-2024 को ग्राम पंचायत सरैया बुजुर्ग में स्थित बंजर भूमि गाटा संख्या - 544 / 0.120 हे० की पैमाइश नायब तहसीलदार नगर के नेतृत्व में राजस्व टीम , कलवारी पुलिस , जल जीवन मिशन कर्मचारी , ग्राम प्रधान और समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में चिन्हांकन / पैमाइश किया गया था । नायब तहसीलदार नगर ने राजस्व टीम द्वारा चिन्हित बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए ग्राम प्रधान मीना यादव को निर्देश किया था राजस्व टीम एवं कलवारी पुलिस और समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमणकारियों ने हस्ताक्षर कर ससमय बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए सहमत हुए थे लेकिन 05 दिन बीतने के बाद कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है । एक दबंग व्यक्ति द्वारा बंजर भूमि को खाली करने के लिए तैयार नहीं है । ग्राम प्रधान मीना यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि लवकुश यादव के द्वारा बंजर भूमि खाली करने के लिए कहने पर दबंग व्यक्ति द्वारा ग्राम प्रधान मीना यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि लवकुश यादव पर तरह - तरह का आरोप लगाया जा रहा है जिससे ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि की छवि धूमिल हो रही है । यदि ग्राम प्रधान मीना यादव राजस्व टीम द्वारा चिन्हित बंजर भूमि न खाली करने न कहे तो ग्राम प्रधान अच्छा है यदि बंजर भूमि खाली करने के लिए कहे तो तरह - तरह का आरोप सहन कर पड़ रहा है । ग्राम प्रधान मीना यादव ने कलवारी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस बल के सहयोग से राजस्व टीम द्वारा चिन्हित बंजर भूमि को खाली कराने की मांग किया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow