एंटीकरप्शन टीम के खिलाफ लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन

Jan 4, 2025 - 15:59
 0  164
एंटीकरप्शन टीम के खिलाफ लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन

असलम खान INewsUP

 भानपुर, बस्ती । तहसील दिवस के दिन रूधौली में लेखपाल संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह की अगुवाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसील सरोजनी नगर, लखनऊ तथा तहसील कासिमाबाद गाजीपुर में लेखपाल साथी को एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया तथा साथियों को तत्काल रिहा करने व मजिस्ट्रेट जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की । लेखपाल संघ बस्ती के जिला मंत्री अंकित चौधरी ने कहा कि यदि लेखपाल साथी को रिहा और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नही किया गया तो आगे एक विशाल आंदोलन की चेतावनी दी है l धरने में मुख्य रूप से लेखपाल संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री प्रमोद चौधरी, जिला मंत्री लेखपाल संघ बस्ती अंकित चौधरी, राजस्व निरीक्षक संघ के संयोजक रितेश नयन, राजस्व निरीक्षक बशिष्ठ मुनि, सूर्यभान पाठक, दिलीप सिंह, घनश्याम सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, व लेखपाल धर्मेन्द्र, उग्रनाथ उपाध्याय, राजेन्द्र बर्मा, जयंती शुक्ला, पूजा, प्रेरणा, मनोज, सुनील,श्यामलाल, विजेन्द्र, सुशील,हबीबुल्लाह, आदि रहे मौजूद l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow