एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
अजमेर अली INewsUP गोरखपुर। पीपीगंज में एटीएम कार्ड बदल कर दूसरों के खाते से पैसा निकालने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार मोहित साहनी पुत्र राजू सहानी निवासी थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर को बुधवार को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पीपीगंज कस्बा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पीपीगंज चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है ।
What's Your Reaction?

