खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात चुराया

Jan 17, 2024 - 00:41
 0  116
खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात चुराया

आनंद धर द्विवेदी INewsUP

दुबौलिया बस्ती । जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है,शहर से लेकर गाँव तक बेखौफ चोर एक के बाद एक सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन के हाथ खाली के खाली हैं । दुबौलिया थानाक्षेत्र के खुशहालगंज में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया और उसमें रखा नकदी समेत सोने के आभूषण व दैनिक उपयोग के बेसकीमती सामान उठा ले गए, जिसकी शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की गई है । खुशहाल गंज निवासी रणजीत सिंह ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 जनवरी को बड़े भाई की लड़की की शादी होनी है, सोमवार को आवश्यक कार्य से आयोध्या गया हुआ था और पत्नी अरुणावती सिंह भी अपने मायके गई हुई थीं,मंगलवार को अपने भाई बलवंत सिंह के साथ वापस लौटी तो देखा कि सामने की खिड़की खुली हुई थी और अंदर मकान में रखा हुआ गैस सिलेंडर,4-5 हजार रुपया,2 चांदी के पायल,2 सोने की कान की बाली,2अंगूठी,5 जोड़ी बिछुआ,5 साड़ी,2 लेडीज सूट चोरी हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow