मंदिरों पर होगा भव्य दीपोत्सव व धार्मिक अनुष्ठान- प्रभारी मंत्री
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बाबा जगेश्वर नाथ शिवमन्दिर तिलकपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने पीएम मोदी द्वारा 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व अपने अपने गाँव की मंदिरों की साफ सफाई व प्राण प्रतिष्ठा पर दीप जलाकर मंदिरों को सजाने की अपील पर मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया तथा दीवार पर हस्तलेखन से "फिर एक बार, मोदी सरकार" का स्लोगन लिखा । मंत्री राकेश सचान ने कहा कि आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों की साफ सफाई पिछले चार दिनों से लगातार चल रही है और 21 जनवरी तक चलेगा । आगे उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाल पर हस्तलेखन से "फिर एक बार, मोदी सरकार" का स्लोगन लिखकर एक बार फिर पीएम बनाने के पार्टी अभियान को गति दिया है । मन्दिरों की सफाई व दीप जलाने के पीएम मोदी के अपील पर आज बुधवार को बस्ती जिले के तिलकपुर मन्दिर परिसर की दीवार पर अपने हाथों से स्लोगन लिखकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हम सभी के जीवन का सबसे बड़ा महोत्सव है और इस महोत्सव को दिवाली की तरह ही मनाया जाएगा। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री ने साफ सफाई कर अभियान को बल दिया है और आगे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व बूथ अध्यक्षो भी अपने अपने गांव की मन्दिरों की साफ सफाई करें । इस अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह,जिपं अध्यक्ष संजय चौधरी,भानू प्रकाश मिश्र,दिलीप चौधरी,राजेश पाल चौधरी,रियाजुल हसन, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

