एएसपी ने किया गौर थाने का औचक निरीक्षण,कार्यालय अभिलेख खंगाला
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बस्ती । अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मंगलवार को देर रात गौर थाने का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस रूम,बैरक,परिसर की साफ सफाई,महिला हेल्प डेस्क,बंदी गृह आदि का जायजा लिया तथा मालखाना, अपराध व त्यौहार रजिस्टर आदि अभिलेखों को खंगाला । इस दौरान एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज से महिला अपराधों के निस्तारण रिपोर्ट की जानकारी लिया तथा कार्यालयी अभिलेखों की जाँच किया । एएसपी ने चौकीदारों से बातचीत कर उनके कर्तव्यों के बारे में बताया । निरीक्षण के दौरान थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

