अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन की छापेमारी, दो संचालकों पर गिरी गाज

May 31, 2024 - 00:26
 0  144
अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन की छापेमारी, दो संचालकों पर गिरी गाज

मशीनें उखाड़ी व फाउंडेशन तोड़ संचालकों पर कार्यवाही

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अमानाबाद में दो अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक व डीएफओ जेपी सिंह समेत वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मशीनों को उखाड़ दिया तथा फाउंडेशन भी छतिग्रस्त कर दिया । वहीं दोनों संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जिससे क्षेत्र के आरा मशीन संचालकों में दहशत का माहौल है । वन रेंजर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अमानाबाद में अशरफ अली व गोरख के द्वारा अवैध रूप से दो आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर बीते अप्रैल माह में दोनों संचालकों के खिलाफ कार्यवाही कर मशीनें बन्द कराई गई थीं लेकिन गुरुवार को आरा मशीनों के अवैध संचालन की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर व डीएफओ जेपी सिंह की टीम के साथ छापेमारी कर मशीनें उखाड़ दी गईं तथा फाउंडेशन भी छतिग्रस्त कर दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow