बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग चोटिल,हालत गंभीर
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग के ग्राम आम कोईल मोड़ पर अज्ञात बाइक सवार और साइकिल सवार के आमने सामने की टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग की हालत गंभीर जनकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी रामकेवल 60 वर्ष पुत्र धनपत महादेवा चौराहे से सब्जी खरीद कर अपने घर आमकोईल जा रहे थे। कि जैसे ही वह आमकोईल गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे की बनकटी की तरफ से आ रही अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग रामकेवल के सिर में गंभीर चोटे आई स्थानीय लोगों द्वारा और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया
What's Your Reaction?

