पुल के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Mar 1, 2024 - 21:49
 0  52
पुल के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती । रुधौली थानाक्षेत्र के सुरवार कला–करमा कला मार्ग पर बकरी चराने गए चरवाहों ने पुल के नीचे एक अधेड़ का शव देख शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई । शव के पहचान उग्रसेन सिंह के रूप में हुई । चर्चा है कि उग्रसेन सिंह पुत्र स्वर्गीय राम मूरत सिंह 57 वर्ष पुल के नीचे गिर जाने से गंभीर चोट लगने के कारण घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौके पर मौत हो गई।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रुधौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे रूधौली पुलिस ने भी सूचना फील्ड यूनिट,फॉरेंसिक टीम, एव शव वाहन को भी सूचना दी।मृतक के पुत्र उदय प्रताप सिंह ग्राम सुरवार कला थाना रूधौली के तहरीर पर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। स्थानीय लोगों की माने तो उग्रसेन पुत्र स्वर्गीय राम मूरत सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का जीवनयापन करते थे।घटना के कुछ देर पहले खाना खाकर घर से बाहर गए थे। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनकी पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow