कल्यानपुर में सपाईयों ने लगाया पीडीए जन चौपाल

Feb 5, 2024 - 21:34
 0  49
कल्यानपुर में सपाईयों ने लगाया पीडीए जन चौपाल

अजमेर अली INewsUP

पीपीगंज गोरखपुर । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के देखरेख में पीडीए जन चौपाल का आयोजन कल्यानपुर गांव के मिठौरा कुटी चौराहे पर किया गया। जिसमें सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैम्पियरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ा, दलित, किसान और मजदूरों की विरोधी है। कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि लोकतंत्र तथा संविधान की सुरक्षा को लेकर कहा कि संस्थाएं संकट में है। और सरकार संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता साधू यादव, सुरेंद्र नाथ यादव, तारकेश्वर पाल, धर्मेन्द्र यादव, जय प्रकाश यादव, शुकुरुल्लाह, रामरुप निषाद, गुड्डू गौड़, कुमकुम रावत, मीना भारती सहित सपा के कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow