ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के दीक्षापार से पड़री जाने वाले मार्ग के बीच स्थित मंदिर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 62 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार बेटी व पोता घायल हो गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मुंडेरवा थानाध्यक्ष कमलेश गोंड ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गए जबकि घायलों का उपचार कराकर घर भेज दिया गया । लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मण सोमवार की शाम करीब 6 बजे अपनी 20 वर्षीय बेटी सन्नो व 8 वर्षीय पोता अश्वनी को बाइक के पीछे बैठाकर पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, कि जैसे ही दीक्षापार गाँव के पास मंदिर के निकट पहुंचे की बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ में उनकी बाइक फिसल गई और तीनों सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपटे में आ गए ।
What's Your Reaction?

