विद्यालयों में हो रही चोरियों से परेशान शिक्षक, संघ के पदाधिकारियों ने की प्रभारी निरीक्षक से शिकायत

Feb 5, 2024 - 22:59
 0  53
विद्यालयों में हो रही चोरियों से परेशान शिक्षक, संघ के पदाधिकारियों ने की प्रभारी निरीक्षक से शिकायत

आलोक बरनवाल INewsUP

 रूधौली, बस्ती । विकासखंड रुधौली के कई प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की घटनाओं से परेशान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक रुधौली दिनेश चंद्र से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र देते हुए केकार्यवाही की मांग की है। रूधौली थाना क्षेत्र के बाघाडीहा के प्राथमिक विद्यालय,पड़रिया प्राथमिक विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय अठदेउरा मिल लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी जिसको लेकर अध्यापको ने रूधौली थाना क्षेत्र के अंर्तगत चौकी प्रभारी को शिकायत किया था लेकिन कई दिन बीत जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। देर रात थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर चोरी होने पर नाराज शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सहित प्रभारी निरीक्षक से शिकायत कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने आश्वासन देते हुए कहा है कि विद्यालय की सुरक्षा हेतु रात्रि गस्त को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। विद्यालयों में लगातार चोरी होने से बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील योजना काफी प्रभावित हो रही है जिसको लेकर ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाध्यापक काफी चिंतित हैं। उक्त प्रकरण में लगातार चोरी को लेकर आक्रोशित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री रजनीश मिश्रा, ब्लॉक मंत्री राजेश कुमार चौरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार कोषाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद शुक्ला, सुधाकर कौशल किशोर पांडे कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow