ब्लॉक कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को दी विदाई
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । 31 जनवरी को बनकटी से सेवानिवृत हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गिरजेश श्रीवास्तव का ब्लॉक कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें रामचरित मानस,गणेश की मूर्ति, छाता,छड़ी व अंगवस्त्र आदि उपहार भेंटकर कर विदाई किया । इसी क्रम में सेवानिवृत हुए युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पांडेय व स्थानांतरित हुए खण्ड विकास अधिकारी राजेश सिंह को सम्मानित कर विदाई किया गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सभी ने सराहना किया । सेवानिवृत हुए एडीओ पंचायत ने समारोह में नम आंखों से मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों ने मुझे जो प्रेम, स्नेह और सम्मान दिया है उसे जिंदगी भर नहीं भूला पाऊंगा। प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे एडीओ पंचायत बहुत ही कर्मठ और कार्य के प्रति लगनशील थे । नवागत बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल,प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल,अरूण कुमार पांडेय ने एडीओ पंचायत के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कार्यालय में कभी कोई शिकायत नहीं मिली तथा इनके कार्यशैली से सभी कर्मचारियों को सीख लेनी चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिपं सदस्य प्रतिनिधि सुरेन्द्र त्रिपाठी एडीओ आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी,प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पान्डेय,राजेन्द्र चौधरी, जितेंद्र कुमार दूबे,पवन पांडेय,अर्जुन वरूण,पूनम श्रीवास्तव,अमित प्रकाश,रामप्रकाश सिंह,सुनील पांडेय,कमलेश चौधरी,राजेश चौधरी,राम तौल चौधरी,प्रमोद मिश्रा,मदन गोपाल पांडेय सहित सफाई कर्मचारी एवं सचिवों ने नम आंखों से विदाई किया ।
What's Your Reaction?

