शारीरिक विकास में खेलकूद आवश्यक

Dec 20, 2023 - 00:09
 0  30
शारीरिक विकास में खेलकूद आवश्यक

सुग्रीम-पौली INewsUP

धनघटा, संत कबीर नगर । विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विधायक सोमवार को रामेश्वर प्रसाद मौर्य, इंटर कॉलेज व बिंदु देवी, मेमोरियल एकेडमी ठकुराडाडी में चार दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुछ देर नियमित खेलना चाहिए स्वस्थ मनोरंजन से मानसिक विकास होता है। इससे पूर्व उन्होंने एनसीसी कैंडेट के परेड की भी सलामी ली। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग की 200 मीटर में विशाल, व बालिका वर्ग में शिवानी, व अंतिमा, ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कक्षा छः की शिवांगी, कक्षा सात की छात्रा आंचल, कक्षा आठ की यशवनी, कक्षा 9 की अंतिमा, 11वीं की सृष्टि, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में सृष्टि, प्रथम तथा बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सत्यम, आर्यन, प्रथम रहे। 800 मीटर में जयचंद, व 1600 मीटर दौड़ में महेश, ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, शुभम पांडे, प्रधानाचार्य प्रमोद, अनिल, अंशिका, शिल्पा, पूजा, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow