बांस से पीट पीटकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
राजेन्द्र यादव INewsUP
कलवारी,बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गेट के पास बुधवार को एक युवक ने 55 वर्षीय बुजुर्ग को बांस से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया । कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद शमी सिलाई का काम करते हैं , बुधवार दिन के करीब 11:30 बजे दुकान से भोजन करने घर जा रहे थे तभी एक युवक ने उनपर बांस से हमला कर दिया और देखते ही देखते बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया । मृतक अपने पीछे पत्नी जमीदुन्निशा व दो बेटे गुलाम मोहम्मद व अली हुसैन समेत पूरा परिवार छोड़ गया । परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
What's Your Reaction?

