मुर्गा काटने वाले चाकू से दो महिलाओं समेत 4 को काटा

Mar 4, 2025 - 19:35
 0  73
मुर्गा काटने वाले चाकू से दो महिलाओं समेत 4 को काटा

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर - पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो महिलाओं समेत चार को चाकुओं से घोंपकर घायल कर दिया गया । स्थानीय लोगों ने डायल 112 व निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी जंगल कौड़िया पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लालू व सकीरुन्निशा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जबकि अन्य दो घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है । जानकारी के मुताबिक रमवापुर निवासी सुभान अली ने थाना पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5 इसी गाँव की साधना के खेत में गेंद चले जाने से वह गाली गलौज देते हुए फोन कर नौशाद को बुला लिया और दोनों ने घर में घुसकर लालू व सुभान पुत्रगण इद्रीश अली तथा कुरैशा खातून पत्नी सुभान अली व साकिरून निशा पत्नी सलामत अली पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया है। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस दोनों आरोपियों साधना व नौशाद को थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई । पीपीगंज थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow