हथियारबंद जवानों ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

Mar 7, 2024 - 17:11
 0  167
हथियारबंद जवानों ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है । गुरुवार को लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित थाने की पुलिस टीम व दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद सीआईएसएफ जवानों ने थानाक्षेत्र विभिन्न चौराहों,सड़कों व कस्बों में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास दिलाया । पुलिस बल व सीआईएसएफ की टीम सबसे पहले थानाक्षेत्र के महुली मार्ग पर स्थित महसों,भुवनी व पाकरडाड़ तथा महादेवा चौराहे पर फ्लैग मार्च कर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सुरक्षित मतदान कराने का संदेश दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow