कड़सरी पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ,गिनाई योजनाएं

Jan 18, 2024 - 22:13
 0  33
कड़सरी पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ,गिनाई योजनाएं
सम्बोधित करते बबलू दुबे

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

महादेवा, बस्ती । बनकटी के कड़सरी ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंची जहाँ ग्राम चौपाल में पहले से मौजूद विकास खण्ड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पीएम मोदी के सम्बोधन की रिकॉर्डिंग सुना है और वहां मौजूद अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही । वहीं ग्राम प्रधान बब्लू दुबे ने सभी अधिकारियों व ब्लॉक कर्मचारियों को फूल माला तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों से गिनाई । प्रधान बब्लू दुबे ने बताया कि यहां डेढ़ सौ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं,वहीं चार पात्रों के पीएम किसान सम्मान निधि की समस्या का निराकरण किया गया तथा शौचालय, आवास,राशन कार्ड आदि विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से अवगत कराया गया । इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजेश सिंह,जिपं सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रविचंद्र पांडेय,एडीओ आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी,अश्वनी उपाध्याय, अरुण पांडे, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पांडेय, शरद शर्मा, रणजीत उपाध्याय,रामप्रकाश सिंह, राजेश कुमार आर्य, रामबचन, आनंद यादव, दिलीप कुमार विश्वकर्मा,राजेंद्र यादव,संतोषी चौधरी, गीता पाल, एकता चौधरी, पूनम आर्य आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow