मुख्यमंत्री ने दिया विकास की बड़ी सौगात, दो अहम परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Jan 27, 2026 - 23:04
 0  40
मुख्यमंत्री ने दिया विकास की बड़ी सौगात, दो अहम परियोजनाओं का किया लोकार्पण

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को यातायात और शहरी विकास की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए मंगलवार को दो महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आमजन को सुरक्षित व तेज आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल–मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-5ए पर निर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस परियोजना पर 152.18 करोड़ की लागत आई है। सेतु की कुल लंबाई 1,092 मीटर है। इस आरओबी के चालू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और शहर के उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरगदवा–कौवाबाग जेल बाईपास 4 लेन मार्ग पर स्थित खजांची चौराहे पर बने फ्लाईओवर का भी लोकार्पण किया। इस फ्लाईओवर की लागत 96.50 करोड़ है और इसकी लंबाई 605 मीटर है। खजांची चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल है, जहां आए दिन जाम की समस्या रहती थी। फ्लाईओवर के संचालन से अब यातायात का दबाव कम होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आधुनिक और सुरक्षित सड़क व पुल नेटवर्क के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शहरवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे गोरखपुर के विकास में एक नया अध्याय बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow