नाथनगर कस्बे में युवक पर चली गोली,मेडिकल कॉलेज रेफर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
संतकबीरनगर । महुली थानाक्षेत्र नाथनगर कस्बे में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए । घायल युवक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के जसोवर गांव निवासी राम जयंत शर्मा पुत्र मंगरु शर्मा के रूप में हुई । सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने कस्बे वासियों की मदद ने घायल युवक को इलाज के मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 7:15 बजे नाथनगर कस्बे में किसी काम से आये जसोवर गाँव निवासी राम जयंत शर्मा पर किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया । गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचे कि हमलावर वहां से फरार हो गए । कस्बा वासियों ने गोली से घायल राम जयंत शर्मा को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने जिला प्रशासन रेफर कर दिया । वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया चर्चा है कि राम जयंत शर्मा प्रेम विवाह कर पत्नी को घर लाया था और उसके ससुर ने ही उसपर जानलेवा हमला किया है । ।
What's Your Reaction?

