भूमि विवाद के चलते बस्ती में फिर हुआ खूनी संघर्ष,दो महिला समेत छः गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के चिलवनिया गाँव में बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों के मकान के बीच रास्ते पर मिट्टी पाटने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई तथा मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था । इसके पहले जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के गौसेसीपुर में हुए भूमि विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी । बुधवार को चिलवनिया में हुए विवाद में मिली तहरीर पर लालगंज पुलिस ने चिलवनिया निवासी राजमणि सिंह व उनकी पत्नी उर्मिला सिंह तथा तेज प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह, विवेक सिंह, विशाल सिंह,शिव प्रताप सिंह, शिवम सिंह पुत्रगण राजमणि सिंह तथा रीमा सिंह पत्नी बबलू सिंह के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर तलाश में जुट गई । लालगंज पुलिस टीम ने महज 24 घण्टे के अंदर दो महिलाओं समेत छः आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित दोनों महिलाओं समेत राजमणि सिंह,तेज प्रताप सिंह व विवेक सिंह तथा विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है ।
What's Your Reaction?

