INewsUP की खबर का असर, दलित की पिटाई मामले में 22 के खिलाफ एससीएसटी बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

Dec 23, 2023 - 13:40
 0  117
INewsUP की खबर का असर, दलित की पिटाई मामले में 22 के खिलाफ एससीएसटी बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के करमा पाठक गाँव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई मामले में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने इसी गाँव के नन्दलाल चौधरी,रामसाहब चौधरी,रामरपट चौधरी,रवि चौधरी,घनश्याम चौधरी,अरुण चौधरी,दीपक चौधरी,रामपाल,गुरुप्रसाद, प्रदीप चौधरी समेत दस नामजद व दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट,बलवा सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । करमा पाठक गाँव निवासी पीड़िता शिवकुमारी का आरोप है कि 3 दिसम्बर की रात करीब 9 बजे उसके घर में घुसकर इसी गाँव के डेढ़ दर्जन से अधिक की संख्या में आये लोगों ने पीड़िता समेत उसके 70 वर्षीय पति राम अधारे तथा बेटा दिनेश की जमकर पिटाई कर दी थी तथा घर में रखा काफी सामान तोड़फोड़ दिया था , उसी रात दलित परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा तो तहरीर लिखवाकर कल आने की बात कहते हुए पुलिस वालों ने वापस लौटा दिया । पीड़ित परिवार 4 दिसम्बर दिन सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने पीड़ित दिनेश पुत्र राम अधारे को ही पूरी रात थाने में बैठाए रखा और मुल्जिम बनाकर दूसरे दिन कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया था, पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान व पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई । घटना के दो हफ्ते बाद पुलिस ने एससीएसटी एक्ट,बलवा,घर में घुसकर मारपीट सहित मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow