सीओ रूधौली ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां थानाक्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली प्रमोद कुमार राय ने एक एक कर सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया । थानाध्यक्ष ने बताया कि समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 04 व पुलिस से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण हुआ तथा अन्य प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?

