दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप
अश्वनी कसौधन INewsUP
बस्ती । छावनी पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के किनौना चौराहा निवासी दुर्गा शंकर कसौधन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जीजीरामपुर गांव निवासी सचिन मिश्रा उसकी किराने की दुकान पर 10 जून को आकर 10 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर धमकी देकर चले गए। शनिवार की सुबह फिर वह पहुंचा। उसने काउंटर में तोड़फोड़ की।
What's Your Reaction?

