सांड़ के हमले में महिला चोटिल

Jun 17, 2024 - 13:26
 0  71
सांड़ के हमले में महिला चोटिल

अश्वनी कसौधन INewsUP

बस्ती । भदना गांव में सांड़ के हमले में वृद्ध महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी सांड ने गोशाला में काम कर रहे मजदूर को मार डाला था। रविवार को मूर्ति देवी पत्नी राम हरख सुबह गांव के बाहर खेत की तरफ गई थीं। वापसी में बब्बन पांडेय के खेत में सांड़ ने हमला कर दिया। उनकी पीठ, सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने देखकर शोर मचाकर सांड़ को खदेड़ा। आनन-फानन वृद्ध महिला को अस्पताल ले जाया गया। अजगैवा जंगल के प्रधान के प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए एडीओ पंचायत से सिफारिश की गई थी, मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। जल्द ही सबके सहयोग से उसे पकड़ने का इंतजाम किया जाएगा। सल्टौआ के एडीओ पंचायत अरुणेश पाल ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए सफाई कर्मी ब्लॉक से भेजे गए थे। संवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow