नौरहनी घाट पर स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

Mar 17, 2024 - 10:46
Mar 17, 2024 - 13:04
 0  345
नौरहनी घाट पर स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

राजन चौधरी INewsUP

लालगंज, बस्ती । कलवारी थानांतर्गत सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करने गए युवक की रविवार को डूबने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में जुट गई । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी 28 वर्षीय अंकुर अग्रहरि पुत्र प्रहलाद अग्रहरि लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार चौराहे पर किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता तथा प्रत्येक रविवार को नौरहनी घाट पर स्नान करने जाया करता था । प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रविवार की सुबह स्नान करते समय वह गहरे पानी में चले जाने से वहीं डूब गया । सूचना मिलते ही कलवारी व लालगंज पुलिस समेत स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow