खड़ंजा उखाड़ने को लेकर गांव में तनाव
सुग्रीम INewsUP
महुली, संत कबीर नगर । अजांव गांव में रविवार की देर रात बोलेरो सवार मनबढ़ो ने गांव के कुछ लोगों के सहयोग से खड़ंजा उखाड़ दिया था। जबकि इस गांव में पुलिस, टीम की मौजूदगी में राजस्व, विभाग के कर्मियों ने पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा लगवाया था। इस घटना से गांव के दो पक्ष में तनाव है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पांडे, के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को गांव में पहुंची थी। रास्ते की भूमि की पैमाइश का विरोध करने वालों को समझा- बूझकर शांत कराए थे। इसके बाद सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा बिछाया था। रविवार की देर रात बोलेरो में सवार दस, लोग गांव में पहुंचे गांव के कुछ लोगों के सहयोग से खड़ंजा उखाड़ दिया। इसके बाद फरार हो गए। सोमवार को सुबह प्रधान सुभाष, को जानकारी मिली उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडे, ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मनबढ़ो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
What's Your Reaction?

