चोरी की बाइक व तमंचा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्त
मुकेश पर दर्ज है धोखाधड़ी, लूट,गैंगस्टर व चोरी तथा शस्त्र अधिनियम के दर्जनों मामले
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बनकटी बस्ती । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के बानपुर चौराहे से एक अंतर्जनपदीय पेशेवर अभियुक्त को चोरी की बाइक व अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जिले के दुबौलिया, कप्तानगंज, परसरामपुर, छावनी तथा थाना कोतवाली व थाना लालगंज सहित 6 थाने में धोखाधड़ी, लूट,चोरी व गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी जिसे लालगंज पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गाँव निवासी वांछित अभियुक्त मुकेश यादव चोरी की बाइक व एक अदद तमंचा के साथ बानपुर की तरफ आ रहा है, थाना स्थानीय के उपनिरीक्षक वीरेंद्र गोविंद राव,देवी शरण यादव,मुख्य आरक्षी कमलेश चौहान व आरक्षी अमरजीत सरोज की पुलिस टीम बानपुर स्थित कुआनो नदी पुल के पास पहुंचकर सामने से बाइक चलाकर आ रहे युवक को पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागना शुरू कर दिया । टीम ने दौड़ाकर पकड़ा और पूछताछ किया । गिरफ्तार युवक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम गाँव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई । चोरी की बाइक के साथ उसकी तलाशी के दौरान एक तमंचा मिला ।
What's Your Reaction?

